कवि रामकुमार चतुर्वेदी ‘चंचल’
शताब्दी कार्यक्रम – 2025

हमारे कार्यक्रम की जानकारी

इस वेबसाइट को चंचल जी के परिवारजनों द्वारा सम्पादित और संचालित किया जा रहा है।
हमें प्रसन्नता होगी यदि लोग उन से सम्बंधित जानकारियां, लेख, फोटो और वीडियो हमें भेज सकें। उचित जानकारियों को प्रेषकों के सौजन्य और आभार सहित इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप निम्नलिखित ई- मेल एड्रेस एवं फोन पर संपर्क कर सकते हैं

अभिव्यक्ति की सफाई और भाषा की सादगी के मायने में रामकुमार चतुर्वेदी हिन्दी के उन महत्वपूर्ण कवियों की श्रेणी में आते हैं, जिन्होंने अपने श्रोताओं को भाषाई जंजाल में अथवा वादों में उलझाए बिना, ऊपर से सरल लगने वाली रचनाओं में भी संवेदना और माधुर्य का मोहक संसार रचा है। उनकी कविता का प्राण है आंतरिक रूप से परिपूर्ण अनुभूति को एक ऐसे अंदाज़ में पेश करना जो सभी को अपनी लगे।

"गीत में भरकर जलधि का ज्वार लाया हूँ, छन्द में तूफान की हुँकार लाया हूँ,
शारदा के कण्ठ को अनुभव नया होगा, गूँथ फूलों की जगह अंगार लाया हूँ!",

कार्यक्रम की तस्वीरें